रायपुर

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं, एआई मार्गदर्शक जल्द
03-Oct-2026 8:18 PM
रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं, एआई मार्गदर्शक  जल्द

रायपुर, 3 अक्टूबर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल द्वारा ए आई आधारित डिजिटल पैसेंजर नेविगेशन एवं वे-फाइंडिंग समाधान मार्गदर्शक की सुविधा जल्द ही मिलेगी इसे अभी प्रायोगिक तौर पर शुरू किए जाने की तैयारी है।

रायपुर रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में देश के विभिन्न क्षेत्रों से यात्री आते-जाते हैं। स्टेशन का विस्तृत परिसर, अनेक प्लेटफॉर्म, प्रवेश एवं निकास द्वार तथा विभिन्न यात्री सुविधाओं के कारण कई बार यात्रियों को अपनी आवश्यक सुविधा तक पहुंचने की जानकारी नहीं होती है।  इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए मार्गदर्शक को एक स्मार्ट डिजिटल मार्गदर्शन प्रणाली के रूप में विकसित करने की परिकल्पना की गई है। एक क्लिक पर स्टेशन की जानकारी-मार्गदर्शक के माध्यम से यात्री स्टेशन परिसर का डिजिटल मैप देखकर अपने गंतव्य तक पहुंचने का मार्ग जान सकेंगे। प्रणाली में स्टेशन की विभिन्न सुविधाओं जैसे - प्लेटफॉर्म, - प्रतीक्षालय - शौचालय,  लिफ्ट एवं एस्केलेटर,  प्रवेश/निकास द्वार, पार्किंग/पिक-अप क्षेत्र, टिकट एवं अन्य यात्री सुविधाएं, दिव्यांगजन हेतु सुविधाएं,  अन्य महत्वपूर्ण स्थान। स्टेशन परिसर में डिजिटल वे-फाइंडिंग।


अन्य पोस्ट