रायपुर

तीन साल में 6310 उद्योगों को 15 सौ करोड़ की सब्सिडी-चिमनानी
03-Oct-2026 8:17 PM
तीन साल में 6310 उद्योगों को 15 सौ करोड़ की सब्सिडी-चिमनानी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने  शनिवार को पत्रकारों से चर्चा में कहा कि  राज्य में औद्योगिक विस्तार को गति देने के लिए अब तक लगभग 8 लाख करोड़ रुपये के निवेश हेतु कुल 280 परियोजनाओं के सहमति पत्र (एमओयू) हस्ताक्षरित किए जा चुके हैं। कुल 280 परियोजनाओं में से 55 प्रतिशत पर परियोजनाओं पर निवेशकों को जमीन देने की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है या तो प्रगति पर है।जो सरकार की तीव्र कार्यप्रणाली को प्रमाणित करता है।

चिमनानी ने आँकड़ों के हवाले से बताया कि औद्योगिक नीति के तहत वर्ष 2023 से 2026 के मध्य राज्य की 6,310 औद्योगिक इकाइयों को कुल 1,594.97 करोड़ रुपये की पूंजीगत एवं ब्याज सब्सिडी वितरित की गई है। इसके अतिरिक्त, प्रदेश की 3,503 इकाइयों ने स्टाम्प शुल्क और विद्युत शुल्क में मिलने वाली विशेष छूट का सीधा लाभ प्राप्त किया है। इस प्रकार, 9,800 से अधिक लाभान्वित इकाइयों के माध्यम से स्थानीय कुशल और अकुशल कार्यबल को बड़े पैमाने पर रोजगार से जोड़ा गया है।

 चिमनानी ने बताया कि विदेश मंत्रालय  द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'स्ढ्ढहृत्र फोरम' में भाग लेने के लिए पूरे देश से केवल दो राज्यों—छत्तीसगढ़ और हरियाणा— का चयन किया जाना प्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। श्री चिमनानी ने कहा कि सिंगापुर दौरे का मुख्य उद्देश्य ऑटोमोबाइल, फार्मास्युटिकल्स और फूड प्रोसेसिंग जैसे उच्च रोजगार क्षमता वाले क्षेत्रों की बहुराष्ट्रीय कम्पनियों को राज्य में आकर्षित करना है।


अन्य पोस्ट