रायपुर

युवती से मोबाइल झपटकर भाग रहा युवक पकड़ाया
03-Oct-2026 8:16 PM
युवती से मोबाइल झपटकर भाग रहा युवक पकड़ाया

रायपुर, 3 अक्टूबर। रेलवे स्टेशन क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक सिपाहियों ने युवती से मोबाइल झपटकर भाग रहे आरोपी को पीछा कर पकड़ा।

यातायात थाना फफड़ीह के आरक्षक शेख जुम्मन एवं नगर सैनिक मोहसिन खान को  सूचना मिली कि गेट नंबर-01 के पास एक लडक़ा एक युवती का मोबाइल जबरदस्ती छीनकर तेजी से भाग रहा है। दोनों जवानों ने तत्परता दिखाई और भाग रहे आरोपी का पीछा  किया। और  घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से युवती का छीना हुआ मोबाइल बरामद किया।। आरोपी पर  गंज पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं में  कार्यवाही की । तत्पश्चात  युवती को मोबाइल विधिवत वापस लौटा दिया गया।


अन्य पोस्ट