रायपुर

क्रिप्टो करेंसी से डबल मुनाफा के झांसे में आए डॉक्टर नेे 25.66 लाख गवाएं
02-Oct-2026 6:16 PM
क्रिप्टो करेंसी से डबल मुनाफा के झांसे में आए डॉक्टर नेे 25.66 लाख गवाएं

फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज जाल में फंसाया था

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 अक्टूबर। तीन महीने पहले फेसबुक पर हुई जानपहचान के बाद राजधानी के एक चिकित्सा अधिकारी से उसके ही फ्रेंड ने क्रिप्टो करेंसी और यूएसडीटी ट्रेडिंग में निवेश से मुनाफे का झांसा देकर 25 लाख 66 हजार 900 रुपए ठग लिए। आजाद चौक थाना पुलिस ने रेशमी गुप्ता और सुरेश चौहान के खिलाफ धारा 318(4), 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आजाद चौक पुलिस के मुताबिक समता कॉलोनी निवासी राकेश कुमार मिश्रा ने शिकायत दर्ज कराई र्ह कि वह कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग में चिकित्सा अधिकारी के पद पर हैं। वर्तमान में भिलाई में किराये के मकान में रह रहे हैं। अगस्त 2026 को उनके फेसबुक के माध्यम से रेशमी गुप्ता से संपर्क हुआ था। इस दौरान उसने क्रिप्टो करेंसी में निवेश पर अच्छा मुनाफा कमाने की जानकारी दी। इसके बाद उसने अपने सीनियर सुरेश चौहान से बात कराई।

सहमति देने पर आरोपी सुरेश चौहान ने उसे एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर आईडी बनवाई। इस दौरान डॉक्टर मुकेश मिश्रा ने शुरुआत में कुछ रकम लगाई। जिसका कुछ दिनों बाद ट्रेडिंग से मुनाफा होने बताया गया। इसके बाद मुनाफ दिखा कर यूएसडीटी को भारतीय मुद्रा में बदल रकम देने भरोसा दिलाया गया। जिसके बाद डॉक्टर मुकेश ने झांसे में आकर उसके मांगी गई रकम अलग-अलग खातों और यूपीआई माध्यमों से भेज दिया। 22 सितंबर 2026 को जब उसने रकम निकालने का प्रयास किया तो रूपए नहीं निकले। जिसके बाद आरोपियों ने वेरिफिकेशन चैनल फीस के नाम पर और पैसों की मांग की। जिसे आरबीआई की गाइडलाइन बताया और दस्तावेजों की मांग की गई। इस पर डॉक्टर मुकेश को शक होने पर इसकी जांच कराई गई। जांच में सामने आया कि दिए गए आईडी और साईट फर्जी हैं। इस बीच उन्होंने अलग-अलग बैंक खातों और यूपीआई लेनदेन से 25.66 लाख रूपए आरोपियों को दिए थे। धोखाधड़ी होने पर डॉक्टर मुकेश ने इसकी शिकायत साइबर हेल्पलाइन नम्बर और थाना जाकर लिखित में शिकायत दर्ज कराई है। आजाद चौक पुलिस ने रेशमी गुप्ता और उसके साथी सुरेश चौहान के खिलाफ 3-5, 318-4 का अपराध दर्ज किया है। मामले में  बैंक खातों, यूपीआई लेनदेन, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।


अन्य पोस्ट