रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 अक्टूबर। आज नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में सत्य और अहिंसा की प्रतिमूर्ति महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उन्हें सादर नमन किया। महात्मा गांधी जी का सत्य और अहिंसा का मार्ग और शास्त्री जी का ‘जय जवान-जय किसान’ का मंत्र हम सभी को सदैव राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के लिए प्रेरित करता रहेगा।
डेका ने सडक़ पर लगाया झाडू
राज्यपाल रमेन डेका ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोक भवन परिसर के बाहर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इससे पहले उन्होंने कार्यालय में गांधी और शास्त्री जी को श्रद्धांजलि दी। लोक भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सुबह परिसर के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने झाड़ू लगाकर कचरे को एकत्रित किया तथा उसका उचित निपटान किया। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा उपस्थित रहेे।
विधानसभा भवन में प्रार्थना सभा
विधान सभा भवन के सेंट्रल हॉल में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी’’ एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री’’ तैल चित्र पर सचिव दिनेश शर्मा और अधिकारी कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये।इस अवसर पर प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया।इस अवसर पर सचिवालय के अनुराग सिंह, कुंदन चौहान, लक्ष्मीकांत सेन, राजेश चौहान, रामकुमार यादव एवं साथियों ने गांधी के प्रसिद्ध भजनों को प्रस्तुत ।
गांधी चबूतरे में पुष्पांजलि
छत्तीसगढ़ संघर्ष परिषद के केन्द्रीय कार्यालय शुक्ल भवन, बूढ़ापारा के गांधी चबूतरे में में राष्ट्रपिता एवम् पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पुष्पांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल जी उपाध्यक्ष डॉ. रमेन्द्रनाथ मिश्र एवं महामंत्री रामअवतार देवांगन ने सम्बोधित किया. कार्यक्रम में प्रवक्ता नितिन कुमार झा, उदयभान सिंह चौहान, आभा मुदलियार, गंगा यादव, अधिवक्ता संजय मिश्रा, विकास गुप्ता, किशन बाजारी, डॉ. अजय शर्मा, रवि शर्मा, राघवेन्द्र पाठक, उमेश शर्मा, धन सिंह, हमीद खान आदि उपस्थित रहे
लायंस क्लब नमन का स्वच्छता अभियान
लायंस क्लब रायपुर नमन की अध्यक्ष श्रीमती मधु यादव की अगुवाई में बजाज कॉलोनी, सेक्टर 2 न्यू राजेंद्र नगर में सफाई अभियान चलाया। श्रीमती विमला सिंह, छाया बिहाने, कुसुम हब्लानी, रूबी बाजपेयी, पिंकी जैन, वर्षा कलवानी, चेतना बिरला, श्रीमती जिन्सा सोनी, अरुणा चौधरी आदि ने अंबेडकर बालोद्यान की सफाई की। रमेश अरोरा, डॉक्टर बिरला, उमेद सिंह, पवन एवं नन्हे मुन्नों ने श्रमदान कर पेड़ पौधों की छंटाई पश्चात सूखी पत्तियों को उठाकर कंपोस्ट खाद बनाने निमित्त गढ्ढे में डाला। इस अवसर पर प्रगतिशील यादव महासंघ के महासचिव निरंजन सिंह यादव ने नारियल का प्रसाद बांटा।
कांग्रेस ने निकाली प्रभात फेरी
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सुशील आनंद शुक्ला, ज्ञानेश शर्मा अजय साहु अशोक चतुर्वेदी की उपस्थिति में सुबह शास्त्री चौक से गांधी चौक तक प्रभात फेरी निकाली। जहां हुई सभा में महात्मा गांधी जी के चरणों में अपना श्रद्बा सुमन अर्पित किया।
डीआरएम ने झाडू लगा, पौधा रोपा
डीआरएम दयानंद ने रायपुर स्टेशन में यात्रियों से अमृत संवाद कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।दयानंद एवं अध्यक्षा सेक्रो रायपुर श्रीमती शिखा सिंह ने स्टेशन परिसर में स्वयं झाड़ू लगाकर अपनी फैलाए कचरे के प्रति स्वयं जिम्मेदार होने का संदेश दिया। मंडल कार्यालय में स्वच्छता शपथ एवं एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण किया।