रायपुर
रायपुर, 2 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ ने भूपेंद्र पांडेय, अपर संचालक एवं नंदलाल चौधरी, संयुक्त संचालक के सेवानिवृत्ति पर अभिनंदन समारोह आयोजित किया । संघ के उपाध्यक्ष दिलदार मरावी ने कहा कि दोनों अधिकारी अपने शासकीय दायित्वों के प्रति सदैव समर्पित रहे।डी.पी. टावरी एवं पूषण साहू ने कहा कि संघ को मजबूत एवं संगठित करने में दोनों अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अभिषेक शर्मा एवं पी.एल. साहरा ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के अनुभव एवं मार्गदर्शन का लाभ कर्मचारी संगठनों को मिलता रहना चाहिए। वहीं संजय अम्बस्त एवं मौसम मेहरा ने उनके संगठनात्मक योगदान को रेखांकित किया । जय कुमार साहू एवं संतोष कुमार वर्मा ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के विभिन्न आंदोलनों को सफल बनाने में उनकी रणनीतिक भूमिका का उल्लेख किया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल वर्मा ने कहा कि दोनों अधिकारियों की सक्रिय भूमिका एवं अनुभव संगठन की महत्वपूर्ण पूंजी है।