रायपुर

तिल्दा से खमतराई ला रहे अवैध डीजल से भरे 7 ड्रम बरामद, मुख्य आरोपी फरार
02-Oct-2026 6:10 PM
तिल्दा से खमतराई ला रहे अवैध डीजल से भरे 7 ड्रम बरामद, मुख्य आरोपी फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 अक्टूबर। भनपुरी से खमतराई की और आ रहे एक मेटाडोर से पुलिस ने अवैध परिवहन किए जा रहे डीजल को जब्त किया है। पुलिस ने एक मेटाडोर से 7 ड्रमों से 1400 लीटर डीजल बरामद किया। मामले में वाहन चालक को गिरफ्तार कर आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3, 7 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।

गुरूवार को खमतराई पुलिस की टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि पाटीदार भवन के पास भनपुरी की ओर से एक मेटाडोर में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ डीजल भरकर खमतराई की ओर लाया जा रहा है।

सूचना पर पुलिस ने आने जाने वाहनों की चेकिंग शुरू की। मुखबिर के बताए गए नंबर के आधार पर गाड़ी रूकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर उसके पीछे के डाले में 7 बड़े लोहे के ड्रम मिले। प्रत्येक ड्रम में  200 लीटर डीजल भरा था। इस तरह करीब 1400 लीटर डीजल, जिसकी कीमत 1.40 लाख रुपए बताई गई है, बरामद किया गया।

पूछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम विजेन्द्र सिंह यादव 50, निवासी पटना, बिहार जो वर्तमान में ग्राम बेमता, थाना तिल्दा, रायपुर में रहता है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि डीजल शुभम गुप्ता निवासी बेमता का है और उसके कहने पर ड्रमों में डीजल लोड कर खमतराई की ओर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने 1400 लीटर डीजल, मेटाडोर और सहित करीब 6.40 लाख का सामान जब्त किया है।

मौके पर खाद्य निरीक्षक को बुलाकर डीजल की जांच कराई गई। प्रत्येक ड्रम से एक-एक लीटर डीजल के कुल 7 नमूने लेकर सीलबंद किए गए। पुलिस ने पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई। पुलिस ने आरोपी विजेन्द्र सिंह यादव को गिरफ्तार कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट