रायपुर

पत्रकार सत्य को प्राथमिकता दें- मुनि आगम सागर
02-Oct-2026 6:09 PM
पत्रकार सत्य को प्राथमिकता दें- मुनि आगम सागर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 अक्टूबर। राष्ट्रीय जैन पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। श्री अग्रसेन धाम में आयोजित सम्मेलन में राजस्थान, मप्र मध्यप्रदेश, उप्र, महाराष्ट्र, दिल्ली और छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से जैन पत्रकार शामिल हुए। सम्मेलन का आयोजन छत्तीसगढ़ सकल दिगंबर जैन समाज, रायपुर की ओर से जैन पत्रकार महासंघ के सहयोग से किया गया।

इस सम्मेलन में जैन धर्म आयतनों के संरक्षण एवं संवर्धन में पत्रकारिता की भूमिका विषय पर परिचर्चा हुई। इसमें पत्रकारिता, धर्म, समाज और जैन संस्कृति के संरक्षण से जुड़े विषयों पर वक्ताओं ने विचार रखे। मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ नि:शक्तजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कांवाडिया और वरिष्ठ पत्रकार नमित जैन ,पारस चेनल  डाइरेक्टर  प्रकाश मोदी एवं विश्व परिवार के प्रदीप जैन शामिल हुए। मुनि श्री आगम सागर महाराज ने कहा कि सत्य वही व्यक्ति कह और लिख सकता है, जिसके हृदय में डर नहीं हो। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए सत्य को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि सत्य की हमेशा जीत होती है, भले ही इसमें समय लगे।

सम्मेलन में जैन धर्म, धार्मिक स्थलों और संस्थाओं के संरक्षण एवं संवर्धन में मीडिया की भूमिका, समाज के मुद्दों को सामने लाने और पत्रकारिता के माध्यम से सकारात्मक सामाजिक वातावरण बनाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई.


अन्य पोस्ट