रायपुर

गांजा बेच रहे युवक को 5 साल जेल, 2.8 किलो गांजा जब्त
01-Oct-2026 7:27 PM
गांजा बेच रहे युवक को 5 साल जेल, 2.8 किलो गांजा जब्त

रायपुर, 1 अक्टूबर। कबीर नगर इलाके में पांच साल पहले 2.8 किलो गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी संजय धीवर उर्फ लगड़ा को एनडीपीएस अदालत ने पांच साल सश्रम कारावास और 50 हजार रूपए के जुर्माने की सजा दी है। यह फैसला एनडीपीएस जज श्रीमती किरण थवाईत की अदालत में सुनाई गई। अर्थदंड नहीं देने पर आरोपी को 6 माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा।सरकारी वकील बीएल साहू ने बताया कि 6 जून 2021 को पुलिस को सूचना मिली थी कि सोनडोंगरी नाला के पास रिंग रोड नंबर-2 में संजय धीवर अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री कर रहा था। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर  संजय धीवर को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2 किलो 850 ग्राम गांजा बरामद किया गया था। प्रकरण की सुनवाई के दौरान आरोपी ने अपराध से इनकार करते हुए खुद को झूठा फंसाए जाने की बात कही थी। अदालत ने अभियोजन के   प्रस्तुत दस्तावेजों और गवाहों के बयान के आधार पर संजय धीवर को धारा 20 बी 2 बी में दोषी पाए जाने पर कठोर सजा सुनाई।


अन्य पोस्ट