रायपुर

बीएमएस के धरने में हजारों शामिल हुए
01-Oct-2026 7:26 PM
बीएमएस के धरने में हजारों शामिल हुए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 अक्टूबर। आरएसएस और भाजपा समर्थित भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ ने गुरुवार को तूता में धरना दिया। इसमें बीएमएस से संबद्ध अधिकारी कर्मचारी संघ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अन्य मजदूर संगठन के हजारों कामगार शामिल हुए। इस हड़ताल को टालने पिछले दिनों मुख्यमंत्री निवास पर रातों रात मंत्रियों के साथ बैठक बुलाई गई थी। इसमें वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी थे। इस दौरान हुई चर्चा में वेतन भत्तों, नियमितीकरण के साथ डीए का भी मुद्दा शामिल था। इन पर निर्णय सरकार ने तीन मंत्रियों की समिति बनाई है। इससे पहले आज यह वृहद प्रदर्शन कर बीएम?एस ने अपने इरादे जता दिए हैं। धरनारत कर्मियों को संबोधित करते हुए संघ के नेताओं ने ट्रेड यूनियन को खत्म करने की कोशिशों का विरोध किया है।


अन्य पोस्ट