रायपुर
नवीन मार्केट इलाके में दो गुटों के बीच विवाद कार में तोड़ फोड़
01-Oct-2026 7:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 अक्टूबर। फुलचौक नवीन मार्केट इलाके में दो गुटों के बीच विवाद में कार में तोड़ फोड़ की गई। विवाद की शुरुआत गणेश विसर्जन चल समारोह में झांकियों की नंबरिंग के चलते हुआ था। चल समारोह से 2 दिन पूर्व 28 सितंबर को आधी रात पौन बजे लक्कू के घर के आगे खड़ी कार को सम्मी गैंग के लडक़ों ने घसीट कर किनारे रख छोड़ा था। इससे कार को नुक़सान हुआ था। यह देख घर से निकलकर लक्कू ने रोका तो सम्मी गैंग के लडक़ों ने मारपीट की ।लक्कू राजपूत ने सम्मी गवली और दिना गुट के खिलाफ की गोल बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई है।इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस संघर्ष से इलाके में बड़ी वारदात होने की आशंका बनी हुई है। पुलिस की ओर से कार्रवाई को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे