रायपुर

सुधाकर कोंडापुरकर का निधन, निजी चिकित्सा महाविद्यालय को देहदान
01-Oct-2026 7:22 PM
सुधाकर कोंडापुरकर का निधन, निजी चिकित्सा महाविद्यालय को देहदान

रायपुर, 1 अक्टूबर। समाजसेवी, वरिष्ठ स्वयंसेवक एवं सेवानिवृत्त केंद्रीय बैंक अधिकारी  सुधाकर माधवराव कोंडापुरकर (93) का बीते 24 सितम्बर को  रायपुर में निधन हो गया।श्री कोंडापुरकर  की अंतिम इच्छानुसार  परिजनों ने उनकी आंखें एवं त्वचा दान की गई हैं, ताकि इन्हें आवश्यकता वाले मरीजों में प्रत्यारोपित किया जा सके। साथ ही, उनका संपूर्ण देह निजी मेडिकल कॉलेज, को दान के रूप में समर्पित की गई।   मरणोपरांत किये जाने वाले शरीर चिकित्सा महाविद्यालय में एनाटॉमी विभाग में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी होते हैं । उनके निधन से सामाजिक एवं सेवा क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।  वे सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी रहे तथा महाराष्ट्र मंडल, रायपुर में अध्यक्ष एवं ट्रस्टी के रूप में सेवाएं दीं। वे मातृछाया के संस्थापक, व्यावसायिक सहकारी बैंक के संचालक, होम्योपैथिक कॉलेज के उपाध्यक्ष तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक रहे। विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों के लिए उनके सामाजिक कार्य उल्लेखनीय रहे।


अन्य पोस्ट