रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 सितंबर। जेल में बंद पीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी का वीआईपी सुविधा देने का वीडियो वायरल हुआ। इस पर कार्रवाई करते हुए 3 जेल प्रहरी बर्खास्त किए गए हैं। इस वीडियो में अस्पताल में परिजनों के साथ बिना हथकड़ी,बिना प्रहरी के बातचीत करते दिखाई दे रहे थे। उनकी निगरानी के लिए जेल प्रहरी संदीप कुमार माहेश्वरी, नागेन्द्र कुमार महतो, पवन कुमार लहरे की तैनात किया गया था। इस वीडियो के वायरल होने से मचे बवाल के बाद
जेल प्रहरी संदीप कुमार माहेश्वरी को रायपुर जेल अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है।वह मूलत: बलौदाबाजार जिला जेल में पदस्थ था। वहीं दो अन्य पर कार्रवाई के लिए उनके मूल जेल अधीक्षकों को पत्र भेजा गया है। रायपुर ने लिखित आदेश जारी किया।
जेल के मुंगौड़ी सेंटर से गांजा और अन्य मादक पदार्थ जब्त
रायपुर, 30 सितंबर। सेंट्रल जेल रायपुर की मुंगौड़ी सेंटर से गांजा और विभिन्न मादक पदार्थ समेत 72 हजार नगदी बरामद की गई है। इनमें गांजा, तम्बाकू, नशीली गोलियां, सितार गुटखा 400 पैकेट समेत दो मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। इन्हें मुंगौड़ी सेंटर संचालक राजेश वर्मा से जब्त किया गया है। वर्मा जेल प्रहरी के पद पर कार्यरत है ।नशीला सामानजेल के बाहर स्थित मंगौड़ी सेंटर से जेल के अंदर सप्लाई होता था। मन्नत पुरैना नामक प्रहरी से 15 पैकेट तंबाखू भी जब्त हुआ है।जेल प्रहरी अपनी बेटी के खाते में ऑनलाइन पेमेंट लेता था।जेल प्रशासन ने दबिश देकर यह काला कारोबार पकड़ा। दोनों को सिर्फ नोटिस दी गई है और कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की। पिछले 3 दिनों से मंगोड़ी सेंटर बंद है।