रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 सितंबर। बीमारी ठीक करने का झांसा देकर 15 लाख रुपए ठग लिए गए। तीन अज्ञात व्यक्ति जो साधु की वेशभूषा में आए थे। उन्होंने महिला को पूजा पाठ से बीमारी ठीक करने की बात कही । पूजा अर्चना हवन में होने वाले खर्च के लिए 15 लाख का खर्च होने की बात कही। इतनी बड़ी रकम न होने की बात पर तीनों ने जेवर देने पर उन्हें बेच कर रकम की व्यवस्था करने की बात कही। इस पर महिला व परिजनों ने घर में रखे जेवर उन्हें दे दिए जिनकी कीमत 15 लाख के आसपास थी।महिला की रिपोर्ट पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। आरोपी पिछले कुछ समय से (7 सितंबर से लगातार) महिला को फोन कर रहे थे और करीब 10 से 12 दिनों के अंतराल पर उसके घर आते थे। उन्होंने महिला को धमकी दी थी कि यदि उसने इस बारे में अपने परिवार को कुछ भी बताया, तो घर में कोई अनहोनी हो जाएगी। इसी डर के कारण महिला चुप रही।
ये तीनों साधु बनकर महिला के पास पहुंचे थे। उन्होंने महिला को उसकी बीमारी और पारिवारिक समस्याओं को ठीक करने का झांसा दिया।पूजा-पाठ के नाम पर ठगों ने धीरे-धीरे महिला के घर से करीब 150 ग्राम सोना (जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये है) गायब कर दिया। इसके साथ ही वे 9 हजार रुपये नकद भी ले उड़े। पुलिस का का कहना है कि महिला दहशत में है इसलिए आरोपियों की गिरफ्तार की के बाद पूरा खुलासा किया जाएगा।