रायपुर

सब जूनियर टेनिकोइट टीमों का चयन
30-Sep-2026 6:59 PM
सब जूनियर टेनिकोइट टीमों का चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 सितंबर। 38वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बालक एवं बालिका टेनिकोइट प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ की टीम का चयन किया गया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 17 से 21 अक्टूबर तक लुधियाना, में होगी।

चयनित बालक वर्ग में मनीष लोधी, वैभव कन्नौज, किशन वर्मा, पंकज साहू, अरुण पटेल और मयंक मिश्रा शामिल हैं। टीम के कोच शिवांशु केशरवानी और मैनेजर वर्षा वर्मा होंगी।

बालिका वर्ग में निशा वर्मा, दिशा साहू, ऐश्वर्या साहू, नियति जायसवाल, उन्नती दुबे और नूकिता साहू का चयन किया गया है। टीम की कोच बी. जया लक्ष्मी और मैनेजर संध्या वर्मा होंगी। चयनित खिलाडिय़ों की घोषणा दानी स्कूल के प्राचार्य हितेश दीवान, घरघोड़ा विकासखंड के शिक्षा अधिकारी अमित तिवारी और छत्तीसगढ़ टेनिकोइट संघ के सचिव संजय शर्मा ने की।

 चयनकर्ता वरुण पाण्डे, बी. जया लक्ष्मी, लालबहादुर सोनकर, लक्ष्मीनारायण साहू और प्रवीण कुमार साहू सहित निर्णायक प्रियांशु केशरवानी, शिवांशु केशरवानी, संध्या वर्मा, संजय वर्मा, राजा यादव और वर्षा वर्मा उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट