रायपुर

स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल प्रगति-50 में रायपुर और बिलासपुर शामिल
29-Sep-2026 8:55 PM
स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल प्रगति-50 में रायपुर और बिलासपुर शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 सितंबर। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की  प्रगति-50  योजना में छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर को शामिल किया गया है। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री  मनोहर लाल ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग  से योजना का शुभारंभ किया। देश के चुनिंदा 50 शहरों में रायपुर , बिलासपुर के शामिल होने से मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व और डिप्टी सीएम नगरीय प्रशासन एवं विकास  अरुण साव के मार्गदर्शन में नगरीय विकास एवं स्वच्छता प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। शुभारंभ कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श तोखन साहू नई दिल्ली से श्री  साव राजनांदगांव से कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े।  रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और बिलासपुर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी तथा दोनों नगर निगमों के आयुक्त भी कार्यक्रम में ऑनलाइन सम्मिलित हुए।

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित 51वीं 'प्रगति' बैठक के निर्देशों पर शुरू की गई यह पहल  शहरों को केंद्र सरकार की ओर से विशेष तकनीकी सहयोग, सतत मार्गदर्शन और गहन निगरानी मिलेगी।

इसके तहत घर-घर कचरा संग्रहण, कचरे का वैज्ञानिक पृथक्करण एवं प्रसंस्करण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी और टिकाऊ बनाने तथा सार्वजनिक स्वच्छता सुविधाओं व शहरों की साफ-सफाई में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी पहल के अंतर्गत दोनों शहरों में स्वच्छता व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, प्रयुक्त जल प्रबंधन तथा नागरिक सेवाओं की गुणवत्ता में और सुधार किया जाएगा। इन शहरों के अनुभव और नवाचार छत्तीसगढ़ के अन्य नगरीय निकायों के लिए भी उपयोगी मॉडल बन सकेंगे।


अन्य पोस्ट