रायपुर

8 साल में 16 अपराध, अब छह जिलों से बदर
29-Sep-2026 8:49 PM
8 साल में 16 अपराध, अब छह जिलों से बदर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 सितंबर। 8 साल से लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दिलकश अली को पुलिस ने 3 माह के लिए राजधानी और आसपास के 6 जिलों से बाहर किया है। इस दौरान उसने 16 अपराध किए हैं।

 तरुण नगर जीवन प्लाजा के पीछे थाना सिविल लाइन निवासी  दिलकश अली हुमायूं अली 26  पता   के विरुद्ध छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 के तहत जिला  बदर की  कार्रवाई की गई है।  वर्ष 2019 से लगातार उसके विरुद्ध थाना सिविल लाइन एवं पंडरी में मारपीट, गाली गलौच जान से मारने की धमकी, चाकूबाज़ी,आर्म्स एक्ट के तहत कुल 16 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त आरोपी के विरुद्ध कई बार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई, किन्तु उसके आपराधिक आचरण में कोई सुधार नहीं आया। पुलिस कमिश्नर  डॉ. संजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 5(ख) के अंतर्गत आदेश पारित करते हुए आरोपी दिलकश अली को 03 माह की अवधि के लिए रायपुर, दुर्ग, धमतरी, महासमुंद, बलौदाबाजार एवं गरियाबंद जिलों की राजस्व सीमाओं से निष्कासित (जिला बदर) किया है।


अन्य पोस्ट