रायपुर

मेंस कांग्रेस का जीएम को ज्ञापन
29-Sep-2026 8:49 PM
मेंस कांग्रेस का जीएम को ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 सितंबर। दपूमरे दक्षिण पूर्व  के महाप्रबंधक  तरुण प्रकाश के रायपुर मंडल  निरीक्षण के दौरान मेंस कांग्रेस रायपुर के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। संगठन पदाधिकारियों ने  महाप्रबंधक  से कर्मचारियों की ड्यूटी एवं आवासीय कॉलोनियों से संबंधित विभिन्न  समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। लखौली रेलवे कॉलोनी में पेयजल संकट,क्वार्टरों की खराब स्थिति की जानकारी दी।

ट्रैक मशीन ऑर्गनाइजेशन के कर्मचारियों के  21 दिन की रात्रिकालीन ब्लॉक/ड्यूटी की समस्या, डीजल शेड रायपुर एवं कैरेज एंड वैगन विभाग के सुपरवाइजर्स के ड्रेस अलाउंस ,रायपुर मंडल के  अन्य कॉलोनियों में खराब सडक़ों एवं सडक़ मरम्मत की मांग की गई। रनिंग स्टाफ से 12 से 14 घंटे तक ड्यूटी कराने की भी शिकायत की गई।महाप्रबंधक ने समस्याओं को गंभीरता से सुना और  निराकरण हेतु प्रशासन द्वारा शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। कांग्रेस की ओर से केंद्रीय पदाधिकारी  सी. नागेश्वर राव, सचिव मनोज सिन्हा,  मनोज राय,  ताराचंद,  एम. गणेश ,  ताजुद्दीन तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट