रायपुर
डेका-साय को आमंत्रण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 सितंबर। श्री त्रिदंडी चिन्ना जीयर स्वामी के 70वें तिरुनक्षत्र जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रमों में शामिल होने राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सादर भेंट कर आमंत्रण दिया गया। इस उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ में महिला आरोग्य विकास, संस्कार, सेवा, पर्यावरण संरक्षण, गौसेवा एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा , आंध्र एसोसिएशन के अध्यक्ष जी. स्वामी , स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी के अध्यक्ष रमेश गुप्ता अभय शदाणी तथा विकास तरंगिणी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष रवेंद्र शुक्ला सहित अन्य उपस्थित रहे। विकास तरंगिणी छत्तीसगढ़ भी इस पावन अवसर को सेवा एवं समाजोपयोगी गतिविधियों के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।