रायपुर

तेज रफ्तार बस का फ्रंट शीशा टूटा
28-Sep-2026 9:17 PM
 तेज रफ्तार बस का फ्रंट शीशा टूटा

रायपुर, 28 सितंबर। एनएच-30 पर जगदलपुर से रायपुर आ रही महेंद्र ट्रेवल्स की बस का अचानक फ्रंट शीशा टूट गया। घटना के समय बस तेज रफ्तार में थी। हालांकि चालक ने सूझबूझ से बस को नियंत्रित कर लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के वक्त बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे में बस का स्टाफ चोटिल हुआ है। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।


अन्य पोस्ट