रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 सितंबर। सोमवार को महान क्रांतिकारी, भगत सिंह की जयंती पर एसआरपी चौक स्थित उनके प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस मौके पर विधायक सुनील सोनी ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड, छत्तीसगढ़ नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, संस्कृति समिति अध्यक्ष अमर गिदवानी, जल कार्य विभाग अध्यक्ष संतोष साहू, राजस्व विभाग के अध्यक्ष अवतार सिंह बागल, एल्डरमैन राजू राघवानी, छत्तीसगढ़ प्रदेश सिख समाज के अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, देवेन्द्र सिंह चावला, स्वर्ण सिंह चावला, नरेन्द्र सिंह चावला, सुरजीत सिंह छाबड़ा, इकबाल सिंह सलूजा, हरविंदर सिंह, राजू छाबड़ा, मनजीत सिंह भाटिया, इंद्रजीत सिंह इस्सर, अमरीक सिंह सूर, नरेन्द्र सिंह हरगोत्रा, कुलवंत सिंह खालसा, मनप्रीत सिंह घंजल ने भी सादर नमन किया।