रायपुर
अभनपुर, 28 सितंबर। नवनियुक्त छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन पर रविवार को स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट तिराहे पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) छत्तीसगढ़ द्वारा उनका स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम इंटक के प्रदेश अध्यक्ष टिकेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। एयरपोर्ट तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की तथा प्रदेश प्रभारी को पुष्पगुच्छ एवं गमछा भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर इंटक प्रदेश अध्यक्ष टिकेंद्र सिंह ठाकुर, इंटक सचिव पन्ना नवरंगे, जिला अध्यक्ष भरत देवांगन, जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र गिलहरे, राजू मार्कण्डे, नीरज हरवंश, जयवर्धन बघेल, कमलेश बघेल, साहिल गिलहरे, धनीराम चतुर्वेदी, मुकुंद सिन्हा, गणेश सिन्हा, शिव साहू और चंद्रहास साहू सहित बड़ी संख्या में इंटक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।