रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
तिल्दा नेवरा, 28 सितंबर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज तिल्दा राज द्वारा ग्राम ताराशिव में तीज मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विशिष्ट अतिथि की आसंदी पर छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा ने तीज पर्व को छत्तीसगढ़ का धरोहर बताते हुए कहा कि तीज पर्व माता और बहनों को मायके से जोड़े रखती है। छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक दृष्टि से संपन्न राज्य है। अलग-अलग पर्वों में छत्तीसगढ़ की झलक मिलती है।
इस अवसर पर मंत्री द्वारा भजन भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी पर खोड़स राम कश्यप केंद्रीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज ने तीज पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पर्व का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। इसकी महत्ता को ध्यान में रखते हुए हमें इन परंपराओं का निर्वहन करना चाहिए। मां पार्वती द्वारा भोलेनाथ को पाने के लिए व्रत रखा गया था। इसी को दृष्टिगत रखते हुए तीज पर्व रखा जाता है। राज प्रधान ठाकुर राम वर्मा को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस आयोजन से समाज में जागरूकता बढ़ेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर राम वर्मा राज प्रधान ने किया। इस अवसर पर चंद्र कांति वर्मा (उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग), सरिता बघेल, सुनीता वर्मा, लक्ष्मी लता वर्मा, लक्ष्मी बघेल, चन्द्रकला खुमान वर्मा, सरोज चंद्रवंशी, स्वाति वर्मा, दुलारी सुरेंद्र वर्मा, अदिति बाघमार, डॉ. नम्रता सिरमौर, यशोदा आरके वर्मा, पूर्णिमा मनीष वर्मा, दौलत धुरंधर राज मंत्री, टी आर वर्मा, फेकू राम वर्मा, संतराम वर्मा, मनीष वर्मा राज, हेमंत वर्मा, केवरा वर्मा, चंद्रकला वर्मा, अंजनी नायक, विमला वर्मा सहित तिल्दा राज के कार्यकारिणी एवं महिला कार्य कारिणी सदस्य गण तथा ग्राम इकाई एवं आसपास के गावों से काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायकों एवं मितानिनों का भी सम्मान मुख्य मंच से किया गया। समाज के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।