रायपुर

निर्माणाधीन मकानों से कॉपर वायर चोरी करने वाले 9 नाबालिग और दो खरीदार गिरफ्तार
27-Sep-2026 7:11 PM
निर्माणाधीन मकानों से कॉपर वायर चोरी करने वाले 9 नाबालिग और दो खरीदार गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 सितंबर। शहर के अलग-अलग इलाकों में निर्माणाधीन मकानों से कॉपर वायर चोरी करने वाले नाबालिग चोरों के गैंग को पकड़ा है। इनसे चोरी का माल खरीदने वाले दो कबाड़ी एवं बर्तन दुकानदार को भी गिरफ्तार किया है।

इनसे लगभग 43 किलोग्राम कॉपर वायर एवं एसी कॉपर पाइप बरामद किया गया।

सुरेंद्र सिंह निवासी सेक्टर-03 शिवानंद नगर ने 6 सितंबर को थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके निर्माणाधीन मकान से बिजली के कॉपर वायर चोरी किया गया है। पड़ताल में खमतराई पुलिस ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले ।  संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गतिविधियों को बारीकी से देखा गया। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर मुखबिर भी सक्रिय किया। इनसे मिली जानकारी अनुसार  संदिग्ध नाबालिग लडक़े निकले।  इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि ये लोग एक समूह  में मिलकर चोरियां करते रहे। ये 9 नाबालिग थाना सरस्वती नगर एवं थाना खमतराई के 6 अन्य चोरी के मामलों में भी शामिल हैं। इन मामलों में एसी के कॉपर पाइप, दुकानों के ताले तोडक़र नकदी एवं अन्य सामान चोरी करने की घटनाएं शामिल हैं।

चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी एवं बर्तन दुकानदार तक पहुंची पुलिस:  चोरी के कॉपर वायर एवं एसी के कॉपर पाइप को गुढिय़ारी के कबाड़ी दुकान संचालक किशुन भारती

 40  निवासी मुर्रा भ_ी पार्वती नगर गुढिय़ारी को बेचते थे । पुलिस टीम ने कार्रवाई कर  किशनु 19.300 किलोग्राम जला हुआ कॉपर वायर, कीमत लगभग 19,300 रुपए बरामद किया गया।

कबाड़ी ने चोरी का कुछ माल राजातालाब स्थित बर्तन दुकान संचालक शांति एस. जोसेफ 74  वर्ष, निवासी राजातालाब दुर्गा चौक, थाना सिविल लाइन को बेचा था। पुलिस ने वहां भी कार्रवाई करते हुए 23.700 किलोग्राम जला हुआ कॉपर वायर, कीमत लगभग 23,700 रुपये तथा एसी का कॉपर पाइप बरामद किया गया।

इस तरह से कुल 11 आरोपियों पर  कार्रवाई कर 43 किलोग्राम कॉपर वायर, कीमत करीब 43,000 रुपये, सहित एसी का कॉपर पाइप एवं अन्य चोरी का सामान बरामद किया गया है।


अन्य पोस्ट