रायपुर

पूर्णिमा पर हुआ विशेष धम्म कार्यक्रम
27-Sep-2026 7:06 PM
पूर्णिमा पर  हुआ विशेष धम्म कार्यक्रम

भिक्खुनी सुमेता ने धम्म मार्ग पर चलने का किया आह्वान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 सितंबर। बौद्ध संघ गुढिय़ारी में भाद्रपद पूर्णिमा  पर विशेष धम्म कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में  भिक्खुनी सुमेता  ने उपस्थित उपासक-उपासिकाओं एवं धम्मानुयायियों को धम्मदेशना प्रदान की।

उन्होंने कहा कि  भगवान बुद्ध द्वारा बताए गए मैत्री, करुणा, प्रज्ञा एवं शील के मार्ग को अपने जीवन में अपनाकर व्यक्ति स्वयं के साथ-साथ समाज में भी शांति और सद्भाव स्थापित कर सकता है।

कार्यक्रम में बौद्ध संघ गुढिय़ारी के पदाधिकारी, उपासक-उपासिकाएं एवं बड़ी संख्या में धम्मानुयायी उपस्थित रहे।  कार्यक्रम  सुधाकर बागड़े के द्वारा किया गया है। खीर पूड़ी और चीवर दान एवं फूल मालाओं से सुंदर बौद्ध विहार को सजाया गया । भारतीय बौद्ध महासभा प्रदेश के वरिष्ठ कार्यकर्ता बिरगांव के सुरेन्द्र गोंडाने, करुणा राव लाड़े, युवा विंग के महासचिव अरुण बागड़े  उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट