रायपुर

कार में तोडफ़ोड़, महिला पर नुकीली चीज से हमला और गणेश विसर्जन के दौरान मारपीट
26-Sep-2026 5:51 PM
कार में तोडफ़ोड़, महिला पर नुकीली चीज से हमला और गणेश विसर्जन के दौरान मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 सितंबर। राजधानी में पिछले दो दिनों में मारपीट, धमकी और तोडफ़ोड़ के तीन मामले सामने आए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवावई शुरू कर दी है।

घटना 25 सितंबर की शाम 6.30 बजे संजय नगर स्थित बकरा मार्केट, रिंग रोड नंबर-1 के पास की बताई गई है। राजेंद्र नगर निवासी गुलशन कुमार राजपूत, जो मेडिकल कॉलेज रायपुर में निज सहायक के पद पर कार्यरत हैं, ने शिकायत में बताया कि वे अपने बेटे अक्षत सिंह राजपूत के साथ कार से कोटा से राजेंद्र नगर घर लौट रहे थे।

रास्ते में ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल सवार कुछ युवकों ने उनकी कार रोक ली। कार से बरसात का पानी उन पर छिंटा पडऩे को लेकर गाली-गलौज करते हुए गुलशन और उनके बेटे के साथ हाथ-मुक्के से मारपीट की गई।

इस दौरान बाइक सववार लडक़ों ने कार पर ईंट-पत्थर और लात से हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में गुलशन की बाईं आंख के पास और मुंह में चोट आईद्ध गाड़ी के आगे-पीछे के कांच टूटने के साथ पीछे की डिक्की और दोनों साइड के दरवाजे भी क्षतिग्रस्त हो गया।

दूसरी घटना दुर्गा चौक, मठपारा के सुदामा नगर की है। टिकरापारा निवासी पुष्पा बघेल ने शिकायत में बताया कि वह एक साल से अपने पति मनोज बघेल से अलग रह रही है। वह मोहल्ले के गणेश विसर्जन में शामिल होने जा रही थी, तभी उसका पति वहां पहुंचा। पुराने पारिवारिक विवाद को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और पति ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मनोज ने किसी नुकीली चीज से उस पर हमला कर दिया।

 देवपुरी के बाबा गेलाराम नगर फर्नीचर व्यवसायी तरण खेमानी ने शिकायत में बताया कि मोहल्ले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान देर रात तक घुमाल बजाया जा रहा था। तेज आवाज को लेकर डायल-112 और थाना टिकरापारा की पेट्रोलिंग टीम द्वारा गणेश समिति के लोगों को घुमाल बंद करने की समझाइश दिए।

तरण के मुताबिक, रात 2 बजे वह अपने घर पर थे। तभी मोहल्ले के विनोद मेघानी, संजय मेघानी, पंकज मेघानी सहित अन्य लोग उनके घर के सामने पहुंचे और कथित तौर पर गाली-गलौज करने लगे। आवाज सुनकर तरण के साथ उनके भाई देवेश खेमानी और चित्रेश खेमानी भी बाहर आए।आरोपियों ने घुमाल की तेज आवाज को लेकर पुलिस बुलाने की बात कहते हुए तीनों भाइयों को गाली दी और घर जलाने तथा जान से मारने की धमकी दे हाथ-मुक्के और लोहे के कड़े से मारपीट की गई। तीनों मामलों में पुलिस द्वारा शिकायतों के आधार पर घटनाओं की जांच की जा रही है।


अन्य पोस्ट