रायपुर

राज्यस्तरीय रोजगार मेला 7 - 8 अक्टूबर को रायपुर में
26-Sep-2026 5:50 PM
राज्यस्तरीय रोजगार मेला 7 - 8 अक्टूबर को रायपुर में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 सितंबर। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा 7 एवं 08 अक्टूबर  को  इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा में दो दिवसीय वृहद राज्यस्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। 8 अक्टूबर को मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य एवं कौशल विकास व रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की अध्यक्षता में चयनित युवाओं को ऑफर लेटर वितरित किए जाने प्रस्तावित हैं। अब तक 36 नियोजकों एवं प्लेसमेंट संस्थाओं से कुल 8,720 रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त हो चुकी है। उपलब्ध रिक्तियों को ई-रोजगार पोर्टल पर प्रदर्शित किया जा रहा है, ताकि अभ्यर्थी अपनी योग्यता एवं रुचि के अनुसार पदों का चयन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकें।

अन्य प्रमुख औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से भी संपर्क किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट