रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 सितंबर। श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड में भव्य पारणा महोत्सव हुआ। इसमें 10 उपवास, निर्जला एवं कठिन उपवास करने वाले सभी तपस्वियों के लिए आहार-जल की व्यवस्था की गई।
पारणा विधान के प्रारंभ मे एलक श्री धैर्य सागर ने मांगलिक मंत्रोच्चार एवं मंगल पाठ कराया । तदोपरांत सभी तपस्वियों को मस्तक पर चंदन-तिलक, पुष्पमाला पहनाकर तथा दुपट्टा ओढ़ाकर उनकी कठिन तपस्या की अनुमोदना की।
धैर्य सागर जी महाराज ने समस्त तपस्वियों की अनुमोदना करते हुए कहा कि —दिगंबर जैन परंपरा विशुद्ध त्याग, तपस्या और आत्म-साधना का मार्ग है। पर्यूषण पर्व के इन दस दिनों में कठिन व्रत-उपवास धारण कर आप सभी ने न केवल अपने कर्मों की निर्जरा की है, अपितु उत्कृष्ट श्रावक धर्म का पालन करते हुए अपने मनुष्य जीवन को सार्थक एवं सफल बनाया है।"
इस पावन अवसर पर श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर के मैनेजिंग ट्रस्टी नरेंद्र जैन ट्रस्टी संजय जैन (सतना), सनत कुमार जैन, अध्यक्ष संजय जैन, कोषाध्यक्ष दिलीप जैन, सचिव राजेश जैन, उपाध्यक्षद्वय श्रद्धेय जैन नीरज जैन, बंशीलाल जैन, श्रेयश जैन , सहसचिव शैलेंद्र जैन, प्रणीत जैन, महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती सरिता जैन, श्रीमती सपना जैन, श्रीमती अनुराधा जैन सहित बड़ी संख्या में उपस्थितों अनुमोदना के साक्षी बने।