रायपुर

नेताम की राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन से सौजन्य भेंट
26-Sep-2026 5:44 PM
नेताम की  राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन से सौजन्य भेंट

रायपुर, 26 सितंबर। कृषि मंत्री एवं आदिम जाति विकास मंत्री  रामविचार नेताम ने आज नई दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में  राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नबीन से सौजन्य भेंट की।

इस अवसर पर श्री नेताम ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और लोक जीवन का प्रतीक पारंपरिक फटका भेंट कर श्री  नबीन का अभिनंदन किया। भेंट के दौरान छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी आत्मीय चर्चा हुई।


अन्य पोस्ट