रायपुर

पेट्रोल लीकेज का झांसा देकर 25 हजार कैश कार्ड समेत कागजात से भरा बैग लूटकर दो फरार
25-Sep-2026 7:43 PM
पेट्रोल लीकेज का झांसा देकर 25 हजार कैश कार्ड समेत कागजात से भरा बैग लूटकर दो फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 सितंबर। गुरुवार देर रात पेट्रोल लीकेज का झांसा देकर दो लडक़ों ने 25 हजार नगद से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

मिली जानकारी अनुसार नेचर सिटी अमलीडीह निवासी कौस्तुभ धर्माधिकारी 51  बुधवार गुरुवार रात 11.40 बजे अपनी कार से फाफाडीह ओवरब्रिज से गुजऱ रहा था। तभी दो बाइक पर पीछे से ओवरटेक कर कौस्तुभ को बताया कि कार से पेट्रोल लीक कर रहा है। इस पर कौस्तुभ चेक करने कार रोका और चेक करने लगा।

तभी दोनों लडक़ों ने कार की सामने की सीट पर रखा कौस्तुभ का बैग लूट कर फरार हो गए। कौस्तुभ ने कल शाम  रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार बैग में 25 हजार नगद, डेबिट क्रेडिट कार्ड और कुछ अन्य कागजात थे। गंज पुलिस धारा 305 ग, 3-5 दर्ज कर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फूटेज से आरोपियों की पहचान और तलाश कर रही है।

चोरी: खमतराई इलाके में किराना दुकान से 19 हजार के सामान नगदी चोरी कर ली गई। पुलिस के अनुसार सेक्टर 3  स्थित नवीन। भावनानी की किराना दुकान का ताला तोड़ कर चोर गल्ले में रखे 4800रूपए नगद,15 हजार के पान मसाले, सिगरेट और अन्य सामान ले भागे।

वहीं लोधी पारा निवासी रोहित बंजारे की बाइक सीजी 28 जे 3111 मोवा शराब दुकान के बाहर से चोरी कर ली गई।


अन्य पोस्ट