रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 सितंबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश सॉफ्टबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने सबजूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बालक एवं बालिका, राज्य दल की चयन सूची जारी की है।
39वाँ सबजूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप का आयोजन डॉ बाबासाहेब अंबेडकर मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स कंपलेक्स छत्रपति संभाजी नगर (महाराष्ट्र) में 27 से 30 सितंबर के मध्य हो रहा है। चयन के लिए हुए शिविर की प्रभारी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रीति वर्मा, बरखा रानी यादव, अंजू तांडी, नेहा छुरा एवं सोनाली साव थे। अंतिम चयन सूची जारी की गई है-बालक वर्ग में राजनांदगांव से रोहित राजपूत रायपुर से सुमित सभरवाल प्रेम क्षत्री, देवेश यादव कबीरधाम से पंकज मरावी, मयंक चंद्रवंशी दुर्ग से आर्यन पटेल, हर्ष मंडल बेमेतरा से रोहन सिन्हा,नैतिक साहू,कार्तिक यदु जशपुर से विवेक सिंह, अजय साय पैकरा बिलासपुर से अर्शलान शाह कोरबा से खगेश कंवर मुंगेली से चंद्रमणि यादव सम्मिलित है, इस दल के प्रशिक्षक उत्कृष्ट खिलाड़ी प्रदीप यादव एवं अमन कुंभकार, मैनेजर अंजू तांडी है। दल के चयनकर्ता अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक अमित कुमार वरु तथा उत्कृष्ट खिलाड़ी चंद्रशेखर पुरी गोस्वामी एवं इनेंद्र कुमार थे।
बालिका वर्ग में जशपुर से सिमरन खलखो, अनीता यादव बेमेतरा से मोनिका निषाद, सुमन साहू, करीना पटेल, कुसुम यदु कोरबा से प्रीति साहू राजनांदगांव से साक्षी यादव, सुजल नेताम बिलासपुर से सोनाली ध्रुव, अराध्या कचेर कबीरधाम से तान्या सिन्हा, बरखा रानी बंजारे रायपुर से पी. विद्या दुर्ग से खुशबू यादव, बीजापुर से अनुराधा कोवासी सम्मिलित है, इस दल की प्रशिक्षक सोनाली साव, एवं प्रीति वर्मा दोनों अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तथा मैनेजर बरखा रानी यादव है। दल के चयनकर्ता अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी चरु वर्मा,सोनाली साव तथा बरखा रानी यादव थे।