रायपुर

जैन (गोधा) परिवार को कलेक्टर ने सम्मानित किया
25-Sep-2026 7:15 PM
जैन (गोधा) परिवार को कलेक्टर ने सम्मानित किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 सितंबर। सेवा महाकुंभ कार्यक्रम के तहत कलेक्टर गौरव सिंह  ने गोधा (जैन) परिवार को  सम्मानित किया। गोधा  परिवार ने  अपनी माँ श्रीमती देऊ बाई  के निधन उपरांत उनकी इच्छानुसार नेत्रदान किया है। नेत्रदान के अलावा परिवार जनों  द्वारा सामाज सेवा के कार्य के अंतर्गत 14 यूनिट ब्लड दिया।पूरे 11 दिन  मानव सेवा, जीवदया के कार्य  गोशाला मे गोग्रास,  कुष्ठ रोगि, बुजुर्ग निराश्रित,  को भोजन एवं फल वितरण, मुक बधिर, मानसिक रूप से कमजोर  बच्चों को कॉपी, पेन एवं फल वितरण, पक्षयों को दाना , जरूरत मंद लोगों को चश्मा, श्रवण मशीन,  जरूरतमंद मरीजों को डायलिसस, जयपुर पेर, मानसिक रूप से डीसेबल लोगों को भोजन एवं फल वितरण, पेड़ लगाना, पुराने कपड़े, खिलौने इत्यादि के दान के कार्य किए जाते हैं।  कलेक्टर ने गोधा परिवार को सराहा । सामाजिक एवं धार्मिक सेवा कार्य में अग्रणी गोधा परिवार के 2 लोगों ने देहदान एवं 8 लोगो  नेत्रदान करने का संकल्प पत्र भरा है । साथ ही परिवार  जैन धर्म के महापर्व पर्युषण पर्व की आराधना को ध्यान मे रखते हुए किसी प्रकार का उठावना एवं तेरहवीं कार्यक्रम नहीं करने का निर्णय लिया है।


अन्य पोस्ट