रायपुर

भगत पीसीसी की बैठक लेंगे, विधायकों संग डिनर भी
24-Sep-2026 7:25 PM
भगत पीसीसी की बैठक लेंगे, विधायकों संग डिनर भी

27 से तीन दिनी दौरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 सितंबर। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी, और सांसद सुखदेव भगत 27 से 29 तारीख तक तीन दिनी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे प्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिला कांग्रेस  अध्यक्षों, फ्रंटल संगठनों और विभागों के प्रमुखों सहित अलग-अलग स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सभी बैठकें राजीव भवन में होंगी।

भगत 27 सितंबर को दोपहर 2 बजे दिल्ली से फ्लाइट के जरिए रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इसके बाद शाम 6.30 बजे पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की बैठक में शामिल होंगे। 28 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सभी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के साथ बैठक होगी। दोपहर 2 से 3.30 बजे तक फ्रंटल संगठनों और विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक और शाम 4 से 5.30 बजे तक कनेक्ट सेंटर टीम के साथ बैठक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक संरचना पर ब्रीफिंग होगी। रात 8 बजे कांग्रेस विधायकों के साथ डिनर एवं चर्चा का कार्यक्रम है।

29 तारीख को सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों की बैठक होगी। दोपहर 12 बजे पीसीसी अनुशासन समिति की बैठक होगी। दोपहर 1 से शाम 4.30 बजे तक वरिष्ठ नेताओं के साथ एक-एक बैठक होगी। शाम 5 से 6.30 बजे तक कोर कोऑर्डिनेशन मीटिंग होगी, जिसमें मुख्य नेता मौजूद रहेंगे। इसके बाद शाम 7.15 बजे भगत रायपुर हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे और रात 9.30 बजे इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रवास के दौरान सभी पदाधिकारियों, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों और विभाग प्रमुखों को निर्धारित बैठक के समय से 15 मिनट पहले उपस्थित  रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।


अन्य पोस्ट