रायपुर

ट्रेड यूनियन का बैंक हड़ताल को समर्थन
24-Sep-2026 7:15 PM
ट्रेड यूनियन का बैंक हड़ताल को समर्थन

रायपुर, 24 सितंबर। ट्रेड यूनियन काउंसिल के संयोजक एचपी साहू एवं सह संयोजक विजय कुमार झा ने बताया है कि देश में 28 सितंबर से 30 सितंबर तक लंबित मांगों पर केंद्र सरकार, वित्त मंत्रालय व रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा उपेक्षा पूर्ण नीति अपनाने के कारण आंदोलन का निर्णय लिया गया है। श्री झा ने बताया है कि कल 25 सितंबर अंतिम कार्य दिवस होगा उसके बाद 26 सितंबर चतुर्थ शनिवार होने के कारण भी बैंक बंद रहेंगे, हालांकि रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने नोटिफिकेशन जारी कर रविवार को बैंकों को चालू रखने का निर्देश जारी किया है। इससे आंदोलन को तोडऩे की नीति मानते हुए बैंक एसोसिएशन नाराज है। श्री झा ने प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री एवं गवर्नर  रिजर्व बैंक से मांग की है कि जनहित में तत्काल बैंक  यूनियन के पदाधिकारियों से चर्चा कर उनकी मांगों पर समस्या का निदान कर आंदोलन को टालने का प्रयास करें।  आंदोलन का सुधाकर चिलमवार, शिरीश नलगुडलवार, सुख दास बंजारे, कमल वर्मा उमेश मुदलियार, संजय शर्मा सहित सभी बैंकों के यूनियन पदाधिकारियों ने आंदोलन का समर्थन किया है।


अन्य पोस्ट