रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 सितंबर। अनंत चतुर्दशी पर कल खारून नदी के किनारे महादेवघाट विसर्जन कुंड में श्री गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करने का निर्णय लिया गया है। इस वर्ष भी झांकी का शारदा चौक से शुरू होगी। जहां उन्हें नंबर दिया जायेगा। शारदा चौक से जयस्तंभ, कोतवाली, सदर बाजार, सत्ती बाजार, कंकाली तालाब, पुरानी बस्ती थाना चौक, लीली चौक, लाखेनगर चौक, सुन्दरनगर, महादेवघाट रिंगरोड चौक होते हुए कुंड स्थल पर जाकर विसर्जित होगी। लाखेनगर चौक से महादेवघाट रिंगरोड तक वन वे ट्रैफिक रहेगा। विसर्जन की प्रशासनिक व्यवस्था निगम आयुक्त ने 25 सितम्बर को प्रात: 6 बजे से 1 अक्टूबर को प्रात: 6 बजे तक के लिए सभी जोन कमिश्नरों, जोन ईई, एई, डीई, समयपालों, सभी मजदूरों की ड्यूटी लगाई गई है।आयुक्त ने कहा है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल के निर्देशानुसार नदी में मूर्तियो का विसर्जन किसी परिस्थिति में न किया जाये तथा नदी के जल को दूषित होने से बचाया जाए।