रायपुर

‘विकसित भारत’ थीम पर नर्सिंग कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता
24-Sep-2026 7:13 PM
 ‘विकसित भारत’ थीम पर नर्सिंग कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता

रायपुर, 24 सितंबर। शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम 2026 के तहत ‘विकसित भारत’ थीम पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में महाविद्यालय की शिक्षिकाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्राचार्या डॉ. श्वेता सेंदुर के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रंगोली के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प, प्रगति, आत्मनिर्भरता और समृद्ध राष्ट्र की परिकल्पना को प्रदर्शित किया।


अन्य पोस्ट