रायपुर

वैराग्य से खिलती है आकिंचन धर्म की सुगंध- मुनिश्री
24-Sep-2026 7:09 PM
वैराग्य से खिलती है आकिंचन धर्म की सुगंध- मुनिश्री

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 सितंबर। श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड, में  पर्यूषण महापर्व अवसर पर मुनिश्री आगम सागर ने मंगल प्रवचन देशना धर्मसभा को संबोधित किया । उन्होंने उत्तम आकिंचन धर्म के आध्यात्मिक रहस्यों पर प्रकाश डालते हुए फरमाया कि इस पृथ्वी पर कोई तन से दुखी है तो कोई मन से दुखी है, वास्तव में इस संसार में पूरी तरह सुखी कोई नहीं है। इस जगत् में सच्चा सुखी केवल श्रमण (दिगंबर मुनि) होता है, क्योंकि उनकी अपनी कोई निजी चाहत नहीं होती। आकिंचन धर्म हमें यही सिखाता है कि जीवन में इच्छाओं और चाहतों को सीमित करो, क्योंकि अनियंत्रित चाहत ही समस्त दुखों की मूल जड़ है।

प्रवचन के दौरान मुनि श्री ने सती शिरोमणि सीता माता के त्यागमय जीवन का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि सीता जी का त्याग अत्यंत महान था। जब श्री राम को वनवास मिला, तब उन्होंने अपने पति से कोई शिकायत नहीं की और न ही अयोध्या का राज्य मांगा, अपितु निष्काम भाव से अपने पति के साथ वन चली गईं। उनके इसी अतुलनीय त्याग और निष्ठा के कारण ही समाज में सर्वदा सीता-राम कहकर उनके नाम को प्राथमिकता दी जाती है।

 आगामी कार्यक्रम इस प्रकार है:  25 सितम्बर उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म एवं वासुपूज्य भगवान मोक्ष कल्याणक, प्रात: 07 बजे श्री जी की भव्य विमान यात्रा (प्रभातफेरी),  प्रात: 07:30 बजे: प्रथम चार इन्द्रों द्वारा अभिषेक, शांतिधारा, दशलक्षण-निर्वाण पूजन, निर्वाण लाडू समर्पण, पुष्पमाला एवं आरती (समस्त कार्य बोलियों द्वारा) प्रात: 08 बजे पूज्य मुनि श्री आगम सागर जी महाराज की मंगल देशना एवं प्रवचन, प्रात: 09:30 बजे, नवधा भक्तिपूर्वक पूज्य मुनि ससंघ की विशुद्ध आहारचर्या।

 26 सितम्बर  (शनिवार) व्रतियों का सम्मान एवं पारणा  प्रात: 06:30 बजे: जिनेन्द्र देव का अभिषेक, प्रात: 07:30 बजे: दशलक्षण पर्व के व्रतियों एवं तपस्वियों का भव्य सम्मान,  प्रात: 08 बजे व्रतियों का निष्ठापन एवं पारणा,  प्रात: 9 बजे पूज्य मुनि श्री आगम सागर जी महाराज का मंगल प्रवचन, प्रात: 10 बजे पूज्य मुनि ससंघ की आहारचर्या।  27 सितम्बर  (रविवार): सकल दिगम्बर जैन समाज क्षमावाणी पर्व।  प्रात: 07 बजे जिनेन्द्र अभिषेक, नित्यमह पूजन एवं क्षमावाणी पूजन, दोपहर 1 बजे परम पूज्य आचार्य श्री का पूजन,  तत्पश्चात: सकल दिगम्बर जैन समाज का भव्य क्षमावाणी कार्यक्रम।


अन्य पोस्ट