रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 सितंबर। शहर में अवैध गांजा बिक्री और तस्करी के मामले में सरस्वती नगर टिकरापारा पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में 11.940 किलो गांजा और एक ई-रिक्शा जब्त किया है। जब्त सामान की कीमत 8.75 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस को मुखबिर मिली थीं, कि दो व्यक्ति ई-रिक्शा में गांजा रखकर ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा।
तलाशी के दौरान ई-रिक्शा में रखे एक पान मसाला के बैग के अंदर भूरे रंग के टेप से लिपटे तीन पैकेट मिले। जिसका वजन 9.440 किलो था। जिसकी कीमत 4.50 लाख रुपए बताई गई है। दोनों से पूछताछ में आोपियों ने अपना नाम इशू दास क्षत्रिय और संजू महानंद बताया।
वहीं भाठागांव बस स्टैंड के गेट नंबर-1 के पास गांजा रखकर ग्राहक की तलाश कर रहे सैफ अली उर्फ बाबू जीएसटी निवासी बोरियाखुर्द, आरडीए कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 2.5 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।