रायपुर

बंगाल की खाड़ी में गहरा अवदाब सक्रिय
23-Sep-2026 6:46 PM
बंगाल की खाड़ी में गहरा अवदाब सक्रिय

रायपुर में गरज-चमक के साथ बरसे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 सितंबर। छत्तीसगढ़ में मौसम से जुड़ी एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब अवदाब में बदल चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, यह अगले 24 घंटे में गहरे अवदाब  में तब्दील होकर 24 सितंबर की सुबह विशाखापट्टनम-गोपालपुर के बीच उत्तर आंध्र और दक्षिण ओडिशा तट से टकराएगा। इसका सीधा असर छत्तीसगढ़ पर पड़ेगा। तेज हवाओं के साथ गलत चमक और भारी बारिश कहीं-कहीं हो सकती है।  इसका असर 4 दिनों तक छत्तीसगढ़ में रहने की संभावना है।

बस्तर संभाग के लोगों से अपील है कि 24-26 सितंबर के दौरान नदी-नालों से दूर रहें, वज्रपात के समय पेड़ के नीचे न खड़े होने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी किया है।

हवा तेज चली तो फसलों का होगा नुकसान

डीप डिप्रेशन का असर यदि छत्तीसगढ़ में व्यापक रूप से पड़ेगा तो इसका सीधा नुकसान किसानों को होगा। बस्तर में मक्के की फसल बड़े पैमाने पर की जाती है। वही मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में केला फलों कि फैसले ली जाती है। अधिकांश जिलों में धान की फैसले लगी हुई है जिसमें अब बलिया आ रही है। तेज हवाओं की वजह से फल और धान के जो पेड़ है पौधे हैं वह गिरेगा जिसे फसलों के उत्पादन पर व्यापक असर पढ़ सकता है।

राजधानी समेत प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। बुधवार को रायपुर में दोपहर करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई, जिससे उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। मौसमी वर्षा सामान्य रही है और इसमें करीब 6 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

रायपुर के लिए मौसम विभाग ने बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे का अनुमान जताया है। शहर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।


अन्य पोस्ट