रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 जून। शनिवार इतवार तडक़े माना एयरपोर्ट रोड पर एक बाइक सवार पेंटर लूट का शिकार हुआ। 4 अज्ञात एक्टिवा सवार युवक उससे सोने की बाली, मोबाइल और बाइक ले भागे। कल रात दर्ज कराई रिपोर्ट पर माना पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार टेमरी माना निवासी पिलेश्वर पेंटिंग का काम करता है। 20-21 जून को तडक़े 4 बजे वह अपनी बाइक सीजी 06 एचबी 8810 से रायपुर शहर काम से गया था। सुबह करीबन 4 बजे घर लौट रहा था कि यादव होटल के पास कच्चा रास्ते में पहुंचा था । बाइक को चाबी लगी हुई खडी कर पेशाब करने लगा। उसी समय व्हीआईपी रोड के सर्विस रोड पर रायपुर की ओर से दो एक्टिवा में सवार चार अज्ञात ब्यक्ति आए। और अचानक पिलेश्वर के कान में पहने सोने की बाली,उपर जेब में रखे रेडमी कंपनी का मोबाईल झपटकर निकाल लिया। बाइक भी चाबी लगा होने के कारण छीन झपटकर फुंडहर की तरफ भाग निकले।
घटना से काफी डरे सहमी हालत में घर जाकर घरवालों को घटना के बारे में बताया। उनके समझाने पर गुरुवार को माना थाने रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार सोने की बाली की कीमत 7000 रू., रेडमी कंपनी का मोबाईल कीमत 6000 रू. ,टीव्हीएस बाइक कीमत 45000 रू. कुल कीमत 58000 रू आंका है । पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फूटेज की मदद से आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।