रायपुर

पीडीएफ फार्म में जारी हुई सरकारी टेलीफोन डायरेक्टरी
14-May-2026 6:10 PM
पीडीएफ फार्म में जारी हुई सरकारी टेलीफोन डायरेक्टरी

रायपुर, 14 मई। सामान्य प्रशासन विभाग ने नो योर गवर्नमेंट (जाने आपकी सरकार को) शीर्षक से  टेलीफोन डायरेक्टरी का जारी किया है। जो ई डायरेक्टरी फ़ार्म में उपलब्ध है। 211 पेज की इस डायरेक्टरी में सीएम विष्णु देव साय से लेकर  अनुभाग अधिकारी तक के नाम, पते और टेलीफोन नंबर उपलब्ध कराए गए हैं।

इनके अलावा मुख्यमंत्री तथा समस्त मंत्रियों के निजी स्थापना में पदस्थ अधिकारियों को  भी शामिल किया गया है।

डायरेक्टरी  का पीपीटी एवं  पीडीएफ फाइल के साथ संलग्न उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके सर्च आप्शन का उपयोग कर वांछित जानकारी/दूरभाष नम्बर इत्यादि प्राप्त किये जा सकते हैं।श्र समय-समय पर अधिकारियों के स्थानांतरण अथवा अन्य किसी कारण से विभाग परिवर्तन होने की स्थिति में कृपया सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र के माध्यम से तत्काल अवगत कराये जाने का कष्ट करें।


अन्य पोस्ट