रायपुर

केवाईसी के नाम पर महतारी वंदन से नाम काट रही सरकार
14-May-2026 6:03 PM
केवाईसी के नाम पर महतारी वंदन से नाम काट रही सरकार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 मई। शहर जिला कांग्रेस  ने प्रदेश की हर महिला को महतारी वंदन योजना में शामिल करने की मांग को लेकर महिला एवं बाल विभाग कार्यालय का घेराव एवं धरना प्रदर्शन किया । जहां कार्यकर्ताओं ने शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

शहर अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि भाजपा  सरकार ने दो साल पहले चुनाव के समय घोषणा की थी कि अगर हमारी इस प्रदेश में  सरकार बनती हैं तो  भाजपा प्रदेश की हर माता बहनों को महतारी वंदन योजना में शामिल करेंगे। इसे पूरा करें और भाजपा की की नेतृत्व वाली अन्य सरकार जैसे पश्चिम बंगाल में हर माह इस योजना में हमारी माता बहनों को 3000 रुपया दे रही हैं वैसे ही छत्तीसगढ़ की माता बहनों को भी हर माह 3000 रुपया प्रदान करें।

 जब तक छत्तीसगढ़ की हर माताओं बहनों को महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिलता हम पीडि़तों के साथ मिलकर सडक़ से लेकर मंत्री बगले तक लड़ाई लड़ेंगे। पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने कहा कि महतारी वंदन ई केवाईसी के नाम पर च्वाइस सेन्टरों में अवैध वसूली पर रोक लगाई जाये।

 पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने कहा कि ई के वाय सी के आड़ में सरकार षड्यंत्र पूर्वक हजारों माता बहऩों के नाम काटने की तैयारी कर रही हैं जो एक बड़ा धोखा हैं।

 पूर्व ग्रामीण जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि अविवाहित 25 वर्ष से उपर के सभी महिलाओं को महतारी वंदन का लाभ दिया जाये।

 प्रदर्शन में जसबीर ढिल्लन दिनेश ठाकुर डा अन्नुराम साहू श्रीमती अर्जुमन ढेबर प्रशांत ठेंगड़ी,सम्पत राजपूत सुशांत डे सुरेश जैन बाफना राज देवांगन गौरीशंकर पांडे दीपक चौबे ओम श्रीवास श्रीमती सुधा सरोज मनोज बंजारे सुरेश धीवर संदीप शर्मा हिरेंद्र देवांगन सुजीत सिंह कमल धृतलहरे ईश्वर चक्रधारी महेन्द्र सेन नन्दू सिन्हा संतु सिंह निक्की साहु संजय सोनी रोहित साहु जितेन्द्र यादव मोहसिन खान श्रीनाथ भ़ोगल सहित बड़ी  संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट