रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 मई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे से पहले सीएम विष्णु देव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा आज एक दिन के दिल्ली प्रवास पर दिल्ली रवाना हुए। वे शाम को लौट जाएंगे। शाह 19 मई को जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद के चार राज्यों के मुख्यमंत्री और आला अधिकारियों की बैठक लेने आ रहे हैं।
एयरपोर्ट पर सीएम ने कहा कि इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। बस्तर में चलाए जा रहे मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान और बस्तर मुन्ने अभियान की जानकारी उन्हें देंगे।बस्तर में मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर, अग्रणी बस्तर अभियान चला रहा है। लोगों के कार्ड बनवा रहे हैं, उसकी जानकारी देंगे।
पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण डीजल-पेट्रोल की खपत कम करने की पीएम नरेंद्र मोदी की अपील कांग्रेस को रास नहीं आई है।इस पर उठे विरोध के स्वर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कांग्रेस हर चीज में असहयोग करती है। देशहित पीएम मोदी जो भी अच्छा करते हैं, कांग्रेस उसका विरोध करती है। हम भी उस पर अमल कर रहे हैं, हमने भी अपना करकेट में गाडिय़ों की संख्या कम दिए हैं।
इस दौरान केंद्र द्वारा फसलों की अधिकतम समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री साय प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने से बहुत से फसलों का एमएसपी बढ़ाया है. धान का भी एमएसपी बढ़ा है. इससे बहुत से किसानों को लाभ होगा।


