रायपुर

प्लेसमेंट कर्मचारी कल्याण संघ ने आयुक्त मिश्रा से की मुलाकात
14-May-2026 6:06 PM
प्लेसमेंट कर्मचारी कल्याण संघ ने आयुक्त मिश्रा से की मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 मई।  नगर निगम में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों ने नव नियुक्त आयुक्त संबित मिश्रा से मुलाकात कर नियुक्ति पर बधाई दी। प्लेसमेंट कल्याण संघ, अध्यक्ष  संजय एड़े, सचिव  खेमूलाल निषाद शैलेन्द्र, ललित, लोकनाथ, सकुन, नीलू, निकिता, मनीष, अजीत कसार, ओम बंजारे, उमाशंकर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान संघ द्वारा नगर निगम रायपुर में कार्यरत लगभग 5500 से अधिक प्लेसमेंट कर्मचारियों की समस्याओं, मांगों एवं नवीन 04 श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत ज्ञापन आयुक्त  को सौंपा गया।


अन्य पोस्ट