रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 मई। रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने गुरुवार को ठक्कर बापा वार्ड में निर्माणाधीन पानी टंकी एवं महतारी सदन के प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद निगम के अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए कि ये दोनों परियोजनाएं आगामी दिसंबर तक हर हाल में पूर्ण होकर जनता के लिए समर्पित हो जानी चाहिए।
पानी टंकी के निरीक्षण के दौरान विधायक का मुख्य जोर तकनीकी दक्षता और भविष्य की जरूरतों पर रहा। उन्होंने अधिकारियों को पानी भरने की प्रक्रिया, समय और जल स्रोतों की उपलब्धता का एक विस्तृत प्रोग्राम चार्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिए । टंकी भरने के बाद वार्ड के प्रत्येक घर में समान जल प्रवाह के साथ पानी पहुँचे, इसके लिए वितरण पाइपलाइन की पूर्ण जानकारी और मैपिंग प्रस्तुत करने को कहा।
इसके बाद महतारी सदन का अवलोकन करते हुए मूणत ने फिनिशिंग कार्य में तेजी लाने और भवन को सर्वसुविधायुक्त बनाने के निर्देश दिए ताकि दिसंबर तक वार्ड की महिलाओं को अपनी बैठकों और कार्यक्रमों के लिए एक सुरक्षित व भव्य स्थान मिल सके। इस दौरान पर वार्ड नागरिक, स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


