रायपुर
जयंती पर गुरूदेव टैगोर को याद किया नेताओं ने
07-May-2026 6:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 मई। गुरूदेव रविन्द्रनाथ टैगोर को जयन्ती पर गुरुवार को निगम के संस्कृति विभाग ने टैगोर नगर चौक स्थित मूर्ति के समक्ष पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया । इसमें विधायक सुनील सोनी ने महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने गुरूदेव रविन्द्रनाथ टैगोर कोउनकी जयन्ती पर समस्त राजधानीवासियों की ओर से आदरांजलि अर्पित की। इस मौके पर संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुभाष तिवारी, सामाजिक कार्यकर्त्ता राजेश जैन, बबला होतवानी, सुश्री मोना मजूमदार, जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


