रायपुर

खमतराई में एक अपार्टमेंट के लिफ्ट और गोदाम में आग
04-Apr-2026 6:29 PM
खमतराई में एक अपार्टमेंट के लिफ्ट और गोदाम में आग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 अप्रैल। शहर के खमतराई इलाके में शनिवार को दो जगह आगजनी की घटनाएं हुईं। पहली सालों से बंद गोदाम में और दूसरी आवासीय परिसर के लिफ्ट में।

पुलिस  से मिली जानकारी अनुसार डाल्फिन ज्वेलो अपार्टमेंट के  लिफ्ट में लगी। लिफ्ट उस वक्त ग्राउंड फ्लोर पर ही था। इसका  धुआं कुछ ही देर में  पूरे परिसर में फैल गयी। घटना के समय कई लोग अपने घरों में मौजूद थे, लेकिन समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

शनिवार अवकाश के दिन की सुबह होने के कारण काफी संख्या में लोग घरों में थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने सबसे पहले लिफ्ट से धुआं निकलता देखा। देखते ही देखते लिफ्ट में आग भडक़ उठी और धुआं तेजी से पूरे अपार्टमेंट में फैलने लगा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट-सर्किट के कारण मीटर और वायरिंग में आग लगी, जिससे लिफ्ट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत कॉलोनीवासियों को अलर्ट किया। इसके बाद गार्ड और रहवासियों ने मिलकर 7-8  फायर एक्सटिंग्विशर सिलेंडर की मदद से आग पर काबू पा लिया। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग  नियंत्रित हो चुकी थी।

दूसरी घटना भनपुरी स्थित तंबाखू गोदाम में हुई। सूचना पर पहुंचे खमतराई पुलिस और दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।  गोदाम परिसर में कचरा जलाने के दौरान यह आग लगी और गोदाम को भी चपेट में लिया। यह गोदाम पिछले कई सालों से बंद पड़ा है। दोनों ही घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ है।


अन्य पोस्ट