रायपुर

वरिष्ठ पदों पर पदोन्नत न कर संविदा नियुक्ति देना गलत- वाढेर
02-Feb-2026 7:01 PM
वरिष्ठ पदों पर पदोन्नत न कर संविदा नियुक्ति देना गलत- वाढेर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 फरवरी। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष नरेश वाढेर के अनुसार पदों के नवीन सेटअप संरचना के अभाव में निचले पदों की भर्ती बंद हो गई है।

अमले के अभाव में एक व्यक्ति से उसके कार्य क्षमता से अधिक अनेक पदों का कार्य लेना और  शिक्षित बेरोजगार रोड में और सेवा निवृत अधिकारी को संविदा नौकरी तो जूनियर को प्रभार देकर वरिष्ठ अधिकारी के अधिकार का हनन है । इससे मातहत पदोन्नति से वंचित हो रहे हैं।  बल्कि संविदा आउटसोर्सिंग का भी  खेल चल रहा है।वाढेर ने कहा कि वहीं अनुकम्पा से वंचित शासकीय मृतक परिवार, कहीं लिपिक के रिक्त पदो पर चतुर्थ श्रेणी से कार्य करवा कर ,शासकीय कार्य की गुणवत्ता में कमी तो कहीं स्टेनो टाइपिस्ट एवं स्टेनोग्राफर से लिपिक का कार्य लेकर लिपिक के कार्य का हनन तो वहीं अधिकारी के निज सहायक के अभाव में गोपनीयता का अभाव, एवं आवश्यकता अनुसार पुन: नवीन सेटअप में निचले पदों से लेकर उच्च पदों  तक कार्यालयों में पदोन्नति एवं संभागीय स्तर पर  अधीक्षकों का एक एक पद में बढ़ोतरी की जावे। ग्राम सहायक से ग्राम विस्तार अधिकारी एवं टाइम कीपर से फील्ड असिस्टेंट एवं अन्य पदों के वेतनमान में सुधार किए गए है। उसी तर्ज पर पहले निम्न श्रेणी लिपिक से वर्तमान में सहायक श्रेणी के पदों में बाबूवर्ग के लिए समिति पे समित गठीत कर वो ठगा जा रहा हैं।  अतएव शासन स्तरपर सहायक श्रेणी का नाम परिवर्तन कर उन्हें सहायक अधिकारी का दर्जा देकर सम्मानजनक वेतनमान दिया जाए।  वहीं सेवा निवृत उपरांत संविदा नियुक्ति बंद कर समस्त अधिकारियों, कर्मचारीयों की सेवानिवृति आयु 65,  अन्य प्रोफेशनल संवर्ग   जैसे डॉक्टर, प्रोफेसर के समान किया जाए ,इससे संविदा नियुक्ति बंद होगी, निश्चित ही शासन का ध्यान उक्त तमाम बिंदुओं पर जायेगा और वे इसे क्रियान्वित करने का आदेश देगी ।


अन्य पोस्ट