रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 दिसम्बर। ग्राम सिलघट बेमेतरा में 108 कुंडीय विश्व कल्याण गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन हुआ।चार दिवसीय आयोजन से समूचे क्षेत्र का वातावरण यज्ञ,भक्तिमय बना रहा।प्रथम दिवस बदना महादेव मंदिर भिभौरी से कलश धारण कर लगभग6 हजार माताओ की कतारबद्ध टोली के साथ 10हजार लोगों की उपस्थित में भव्य कलश यात्रा यादगार रही। कलश यात्रा में सबसे सामने सात घोडंो में सवार बालिकाएं भारतीय वीरांगनाओ के रूप में आकर्षित किया। गायत्री परिवार के दुर्गा प्रसाद टिकरिहा, आदर्श वर्मा, यशवंत वर्मा, रविकांत टिकरिहा ने पत्रकारवार्ता में बताया द्वितीय दिवस को प्रात: चिन्मय पंड्या प्रतिकुलपति देव संस्कृति विश्व विद्यालय शान्तिकुंज हरिद्वार का आगमन हुआ। उन्होंने अपने प्रवचन में जनसमुह को गुरुदेव एवम माता जी के संदेशों से जो?ते हुए व्यक्तित्व निर्माण के महत्व पर सभी को प्रेरित किया।उन्होंने आत्म देव के रूप में हम सभी के भीतर देवत्व की खोज और विश्व कल्याण,विश्व शांति एवम ईमानदारी पूर्वक नि:स्वार्थ जन सेवा को प्रभुसेवा बताते हुए देश,समाज सहित समस्त जीवों के कल्याणार्थ हम सबके दायित्यों पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया। उनके मार्गदर्शन में 108 कुंडीय विश्व कल्याण गायत्री महायज्ञ का शुभारम्भ हुआ।108 कुंडों में जोडों में विराजमान 108 जोड़े उपस्थित हुए ।।
तृतीय दिवस 1056 गर्भवती माताओ का सामूहिक गर्भसंस्कार आयोजन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा कर अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल किया। अंतिम दिवस विवाह समारोह में 50 हजार से अधिक जनसमूह द्वारा 93 जोड़ों नव विवाहितों को आशीर्वाद दिया । पूरे चारदिवसीय आयोजन में शांति कुंज हरिद्वार से आए परमेश्वर साहू सहित उनकी टोली का मार्गदर्शन मिला।


