रायपुर

छत्तीसगढ़ को कोल इंडिया ने दिए रायल्टी को 121 करोड़
15-May-2025 11:39 PM
 छत्तीसगढ़  को कोल इंडिया ने दिए रायल्टी को 121 करोड़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 मई। कोयला मंत्रालय की ओर से राज्यों को रायल्टी भुगतान किया गया है। कोल इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल 2025 में कोल इंडिया ने विभिन्न मद में 5066.61 करोड़ राजस्व का भुगतान किया।  इसमें छत्तीसगढ़ को 121 करोड़ रूपए मिले हैं। वहीं झारखंड को  सर्वाधिक राशि मिली है।  भुगतान किए गए कुल राजस्व में झारखंड को 27.58 प्रतिशत प्राप्त हुआ है।  कोल इंडिया ने विभिन्न मद में 5066.61 करोड़ राजस्व का भुगतान किया।झारखंड को 1397.41 करोड़ प्राप्त हुआ। रॉयल्टी मद में झारखंड को 272.79 करोड़ एवं डीएमएफटी मद में 82.44 करोड़ प्राप्त हुआ है। कोयला बहुल किसी अन्य राज्य से यह ज्यादा है। रॉयल्टी के रूप में ओडिशा को 229.29 करोड़, छत्तीसगढ़ को 121.51 करोड़ एवं मध्य प्रदेश को 116.14 करोड़ प्राप्त हुआ है।

अप्रैल 2025 में रॉयल्टी मद में कोल इंडिया ने 836.12 करोड़ भुगतान किया। वहीं 2024 अप्रैल महीने में 885.89 करोड़ भुगतान किया था। इसी तरह डीएमएफटी मद में अप्रैल 2025 में 321.21 करोड़ भुगतान किया गया। 2024 में 344.85 करोड़ भुगतान किया गया था। हालांकि कुल राजस्व भुगतान, जिसमें जीएसटी सहित अन्य कर शामिल हैं, के आधार पर कोल इंडिया ने अप्रैल 2024 के मुकाबले अप्रैल 2025 में ज्यादा भुगतान किया है।


अन्य पोस्ट